मधुबन। थाना क्षेत्र के एक निजी कॉलेज की बीए थर्ड ईयर की छात्रा की संदिग्ध परिस्थिति में मंगलवार को मौत हो गई। मृतका की पहचान सलोनी 20 निवासी बहरामपुर के रूप में हुई है। छात्रा मंगलवार को वह रोज की भांति विद्यालय पढ़ने आई थी।
दोपहर लगभग 12 बजे अचानक कॉलेज के दूसरी मंजिल की छत पर गई थी, वहां बाद में उसे नीचे गिरा देखकर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं इस मामले में एसओ मधुबन संजय त्रिपाठी का कहना है कि इस संबंध में तहरीर भी नहीं मिली है।