फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक किलोमीटर तक लगा जाम, परेशानी

विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना के चुंगी पर लगे जाम में फंसे लोग। - फोटो : mau
विज्ञापन
 ट्रक चालकों की मनमानी से मुहम्मदाबाद गोहना-घोसी मुख्य मार्ग पर बुधवार की सुबह साढ़े 10 बजे से भीषण जाम लगा रहा। इसके चलते मार्ग के दोनों ओर एक किमी तक वाहनों की कतार लगी रही।  भीषण गर्मी में लोग ढाई घंटे तक जाम में फंसे रहे। सूचना के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। जाम खुलने के बाद भी लोग एक दूसरे से आगे निकलने के चक्कर में फिर जाम में फंस गए। सप्ताह में दूसरी बार सड़क पर भीषण जाम लगने से लोग पुलिस प्रशासन की व्यवस्थाओं को कोसते रहे।
विज्ञापन


 इन दिनों मुहम्मदाबाद गोहना-घोसी मार्ग का निर्माण कार्य किया जा रहा है। सड़क निर्माण के चलते रोजाना पांच से छ: ट्रकों द्वारा सड़क किनारे गिटियां गिराई जा रही है। इस दौरान ट्रक चालकों द्वारा सड़क के आड़े तिरछे वाहनों के खड़े होने से मार्ग के संकरा होने के चलते जाम लग रहा है। बुधवार की सुबह भी आड़े तिरछे ट्रकों के खड़े होने और वाहनों की अधिक भीड़ होने के कारण मार्ग पर सुबह से ही जाम लग गया। जाम के कारण घोसी दिशा से आने वाले वाहनों की गति धीमी हो गई।

मुहम्मदाबाद गोहना  दिशा से घोसी जाने वाले वाहनों को भी पार होने में दिक्कत हुई। स्पीड धीमी होने के कारण दोनों दिशाओं में वाहनों की लंबी लाइने लग गई। लाइने लंबी होने के कारण वाहन चालकों को मार्ग पार करने में घंटो लग गए। घंटो तक लाइन में लगकर वाहन चालक परेशान हो गए। करीब ढाई घंटे बाद ट्रकों के हटने के बाद जाम खुला और वाहन रेंगते हुए निकले। जाम लगने के चलते वाहन चालक जहां भीषण गर्मी से परेशान रहे, उधर पुलिस सूचना मिलने के बाद भी मौके पर नहीं पहुंची।  
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें