फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूकान में सिलेंडर से लगी आग

Thu, 16 Jun 2016 11:48 PM IST
news mau
विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी कोतवाली क्षेत्र के मझवारा मोड़ पर स्थित एक मिठाई की दुकान में गैस सिलेंडर में आग लगने से अफरा तफरी मच गई।  आग इतनी तीव्र थी कि सिलेंडर फटने की आशंका पर अफरा तफरी मच गई और लोग भाग खड़े हुए। कुछ लोगों की बहादुरी से किसी प्रकार सिलेंडर को खुले में हो रही बरसात के पानी में फेंका गया तो जाकर हादसा टला। आग से मिठाई की दुकान सहित एक साईकल की दुकान जलकर राख हो गई। भरे बाजार में सिलेंडर फटता तो कई लोगों की जान जाना तय था।
विज्ञापन



घोसी कोतवाली क्षेत्र के मझवारा मोड़ पर स्थित प्रमोद प्रजापति  निवासी मुहम्मदाबाद गोहना की मिठाई की दुकान है। दुकान में घरेलू गैस सिलेंडर पर मिठाई बनाई जा रही थी। इसी दौरान सिलेंडर के पाईप में आग लगी जो रेगुलेटर तक पहुंच गई।


देेखते ही देखते सिलेंडर में इतनी तेज आग लगी कि मिठाई की दुकान और पास की साइकल की दुकान भी धू-धूकर जलने लगी। राजेंद्र वर्मा की साइकल की दुकान में आग लगने से उसके साईकल के नए 12 टायर एवं कई साइकले जल गई। सिलेंडर फटने की आशंका से लोग 500 मीटर दूर तक भाग खड़े हुए और बाजार में अफरा-तफरी का माहौल हो गया।
विज्ञापन



कुछ लोगों के बहादुरी से सिलेंडर को किसी प्रकार बरसात के पानी में फेंका गया। शुक्र था सिलेंडर फटा नहीं अन्यथा बड़ा हादसा हो जाता। आग बुझाने में दुकानदार प्रमोद एवं राजेंद्र वर्मा मामूली रूप से जख्मी हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने भी भीड़ में हुई भगदड़ पर  काबू पाया और आग बुझाने में सहायदा की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें