फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: प्रभारी मंत्री गिरीश चंद यादव का बयान, इमरजेंसी लगाकर कांग्रेस ने छीने लोगों के मौलिक अधिकार

Wed, 25 Jun 2025 01:19 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, मऊ

सार

प्रभारी मंत्री गिरीश चंद यादव ने आपातकाल को लेकर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने आपातकाल लगाकर लोगों के अधिकार को छीनने का प्रयास किया। बोले जनसंघ पर कांग्रेस के दमन का अभियान ज्यादा चला।
 
विज्ञापन
प्रभारी मंत्री गिरीश चंद यादव - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर के डाक बंगले में बुधवार को जिले के प्रभारी मंत्री गिरीश चंद यादव ने आपातकाल को लेकर आयोजित प्रेस वार्ता में कहा कि कांग्रेस पार्टी ने देश में आपातकाल लगाकर लोगों के अधिकारों को छीनने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि आपातकाल में जनसंघ पर कांग्रेस ने सबसे ज्यादा दमन किया।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आपातकाल के बारे में आने वाली पीढ़ी को जरूर जानना चाहिए की किस प्रकार एक क्रूर शासन ने लोगों को जेल में बंद रखा और उन पर दमनकारी नीतियों के साथ शासन किया।  उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश मे तीन बार इमरजेंसी लगा चुकी है।लोगों के मौलिक अधिकारों का हनन हो रहा है।उन्होंने कहा कि आज हम लोकतंत्र रक्षक सेनानियों का सम्मान कर रहे हैं।

 एक सवाल में उन्होंने कहा कि आपातकाल में समाजवादी पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री स्व.मुलायम सिंह यादव भी जेल में बंद थे लेकिन आज समाजवादी पार्टी कांग्रेस की गोद में बैठी हुई है। इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि लोग क्या कहते हैं और क्या करते हैं?
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें