फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारियों ने आंदोलन के लिए जुटाया समर्थन

Fri, 19 Feb 2016 11:42 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के तत्वावधान में 23 फरवरी को  होने वाले प्रदेश स्तरीय आंदोलन को सफल बनाने के लिए कर्मचारी नेताओं ने शुक्रवार को कई विभागों के मुख्यालयों पर संयुक्त बैठक की। परिषद की जिला कार्यकारिणी की ओर से परदहां स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर जिलाध्यक्ष रामाश्रय यादव की अध्यक्षता में बैठक हुई।
विज्ञापन



इसमें जिलाध्यक्ष ने कहा कि सरकार राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की कई मांगों को सालों से लटका रखा है। मंत्री पीएन सिंह ने कहा कि अबकी कर्मचारी संगठन अपनी एक जुटता का एहसास सरकार को करा देंगे।


मंडलीय मंत्री सीताराम कुशवाहा ने कर्मचारियों को एक-जुट होकर 23 फरवरी की हड़ताल को सफल बनाने का आह्वान किया। परिषद की ओर से पी डब्ल्यू डी डाक बंगले में डिप्लोमा इंजीनियर्स की बैठक हुई। उधर सीएमओ आफिस में भी स्वास्थ्य कर्मियों की बैठक में प्रस्तावित आंदोलन की सफलता का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें