फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष की हार्ट अटैक से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष पंडित कल्याण त्रिपाठी का शुक्रवार की देर रात हृदय गति रूकने से उनके पैतृक आवास तिनहरी में मौत हो गई। इनके मौत की सूचना मिलते ही संगठन एवं समाज के लोगों के साथ ही समाजिक सरोकार रखने वाले लोगों में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन

कल्याण तिवारी मधुबन तहसील के फतहपुर मंडाव ब्लाक के हकारीपुर प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक थे। शुक्रवार की रात भोजन करने के बाद सोने की तैयारी कर रहें थे, इसी बीच उनके सीने में दर्द उठा, परिजन मामले को समझ पाते कि बेड पर गिरे और मौत हो गई। कल्याण तिवारी की मौत की सूचना मिलते ही अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र त्रिपाठी के साथ संगठन के संरक्षक पूर्व विधायक उमेशचंद्र पाण्डेय एवं शिक्षक संघ के लोग पहुंच कर शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दिया। कल्याण तिवारी का अंतिम संस्कार दोहरीघाट स्थित मुक्तिधाम पर किया गया। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष मनमोहन पाण्डेय के नेतृत्व में एक शोकसभा का आयोजन कर दो मिनट का मौन रखते हुए शोक संवेदना व्यक्त की गई। इस अवसर पर सेवानिवृत्त प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष दीनानाथ पांडेय, अनवारूल हक, राजबहादुर सिंह, विजय तिवारी, राजेश पांडेय, संजय सिंह, हृदयेश पांडे, शेखर पांडे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें