फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: आरडीएस क्रिकेट एकेडमी को स्टार क्रिकेट क्लब ने सात रन से हराया

विज्ञापन
नगर के सहादतपुरा मैदान पर आयोजित मैच में शाट लगाता बल्लेबाज। संवाद - फोटो : ट्रॉमा सेंटर में भर्ती गर्म दूध से झुलसी बच्ची। संवाद
विज्ञापन
मऊ। नगर के सहादतपुरा स्थित वेदांत क्रिकेट क्लब मैदान पर मंगलवार को फ्रीडम फाइटर कप के 30-30 ओवरों के रोमांचक मुकाबले में स्टार क्रिकेट क्लब ने आरडीएस क्रिकेट एकेडमी को 7 रन से हरा दिया। अच्छे प्रदर्शन के लिए स्टार क्रिकेट क्लब के लिए कौशल सिंह को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी स्टार क्रिकेट क्लब की टीम 30 ओवरों में 198 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से कार्तिक ने शानदार 51 रन बनाए, जबकि श्रेयांश ने 33 और रुद्र सिंह ने 19 रनों का उपयोगी योगदान दिया। आरडीएस क्रिकेट एकेडमी की तरफ से अर्णव और विपूज सिंह ने 3-3 विकेट झटके, शिवम गुप्ता ने 2 तथा सार्थक व अश्वनी ने 1-1 विकेट हासिल किया।
199 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरडीएस क्रिकेट एकेडमी को अभिनव (39 रन), पीयूष (36 रन) और अनुज कन्नौजिया (27 रन) ने बेहतरीन शुरुआत दिलाई।
हालांकि, इसके बाद स्टार क्रिकेट क्लब के गेंदबाजों ने शिकंजा कसते हुए विरोधी टीम को संभलने का मौका नहीं दिया और पूरी टीम को 191 रन पर समेटकर मैच 7 रन से अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन

स्टार क्रिकेट क्लब के लिए कौशल सिंह ने 3 विकेट चटकाए, जबकि राज व आदर्श ने 2-2 तथा पुलकित चौहान व नसीरुद्दीन ने 1-1 विकेट लिया।
बेहतरीन गेंदबाजी प्रदर्शन के लिए कौशल सिंह को ‘’मैन ऑफ द मैच’’ चुना गया। मैच में अंपायरिंग सूचित श्रीवास्तव और सत्येंद्र रावत ने की, जबकि स्कोरिंग की जिम्मेदारी प्रवीण चौरसिया ने निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें