फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मऊ जंक्शन से होकर गुजरी विशेष गोदान एक्सप्रेस, उतरे 50 यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच माह बाद मुंबई से गोदान एक्सप्रेस विशेष ट्रेन के रूप में मऊ जंक्शन से होकर गुजरी। ट्रेन से मऊ जंक्शन पर 50 से ज्यादा यात्री उतरे। वहीं स्टेशन के आरक्षण केंद्र पर लिच्छवी तथा गोदान एक्सप्रेस में आरक्षण कराने के लिए यात्रियों की भीड़ लगी रही। ट्रेन से उतरे यात्रियों को हैंड सैनिटाइज कराने के बाद उन्हें स्टेशन से रवाना किया गया।
विज्ञापन

बताते चले कि मुंबई जाने वाली जाने वाली प्रमुख गोदान एक्सप्रेस का नियमित संचालन 19 सितंबर शनिवार से होना है। इसीक्रम में शुक्रवार को संचालन से पहले विशेष ट्रेन के रूप में गोदान एक्सप्रेस लोकमान्य टर्मीनल से छपरा के लिए मऊ जंक्शन से गुजरी।ट्रेन से 50 से ज्यादा यात्री मऊ रेलवे स्टेशन पर उतरे। इससे पहले रेलवे स्टेशन के आरक्षण केंद्र पर लिच्छवी, गोदान, कृषक, साबरमति, सरयु यमुना,ताप्तीगंगा, चौरीचौरा एक्सप्रेस में आरक्षण कराने वाले यात्रियों की भीड़ लगी रही। वाणिज्य अधीक्षक नूरआलम ने बताया कि गोदान, लिच्छवी एक्सप्रेेस में टिकट कराने वाले यात्रियों की संख्या ज्यादा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें