नगर के बालनिकेतन स्थित सपा कार्यालय पर बैठक को संबोधित करते जिलाध्यक्ष दूधनाथ यादव। स्रोत-स्व
नगर के बालनिकेतन तिराहा समाजवादी पार्टी कार्यालय पर बृहस्पतिवार को बैठक आयोजित हुई। जिसमें जिले में समाजवादी पार्टी के पार्टी जिला उपाध्यक्ष पद पर आनंद यादव को नियुक्त करने पर उनका स्वागत किया गया।
पार्टी के जिलाध्यक्ष दूधनाथ यादव ने आनंद कुमार यादव को सम्माानित करते हुए कहा कि आनंद यादव बहुत लंबे समय से कौमी एकता दल से जुड़े हुए थे उनके आने का मकसद है पूरी कौमी एकता दल समाजवादी पार्टी के सपोर्ट में कौमी एकता दल का समाजवादी पार्टी में विलय हो गया है।
अब समाजवादी पार्टी पूर्वांचल में 2027 का चुनाव बहुत लंबे फासले से जीतकर उत्तर प्रदेश में सरकार बनाने जा रही है। कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव हाजी ईरफान पूर्व, पूर्व जिलाध्यक्ष शिव प्रताप यादव मुन्ना, जिला महासचिव कुददूश अंसारी, जिला कोषाध्यक्ष रामधनी चौहान, जिला उपाध्यक्ष पंकज उपाध्याय, विधानसभा अध्यक्ष राम प्रकाश यादव बबलू आदि रहे।