फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार की नीतियों के विरुद्ध सपा ने किया मौन सत्याग्रह आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर गांधी जयंती पर सोनीधापा बालिका इंटर कालेज के सामने जीवनराम हास्टल के मैदान पर जिलाध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव की अध्यक्षता में सपा जनों ने मौन सत्याग्रह आंदोलन किया। आंदोलन शुरू होने से पूर्व वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लाए गए किसान विरोधी अध्यादेश, किसान, छात्र, नौजवान, बुनकर, बेरोजगार आदि मुद्दों के लेकर सरकार के कृत्यों को कोसा और कोरोना जैसी महामारी में सरकार के व्यापक पैमाने पर हुए घोटाले का आरोप लगाया।
विज्ञापन

आंदोलन के बाद जिलाध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी ने जिस भारत का सपना देखा था उसमें ग्राम स्वराज की कल्पना थी। अंत्योदय पर बल था, सामाजिक सद्भाव था और श्रमशक्ति का सम्मान था। उनके रास्ते पर चलकर ही देश प्रगति कर सकता है। लेकिन वर्तमान सरकार इसके ठीक विपरीत कार्य कर न सिर्फ उनके विचारों का अपमान कर रही है बल्कि उनके द्वारा स्थापित प्रेम, सौहार्द और सद्भाव की भी हत्या कर रही है। अब समय आ गया है कि इस सरकार की ब्रिटिश हुकूमत जैसी तानाशाही नीतियों के विरुद्ध लोगों को गांधी जी से प्रेरणा लेकर संघर्ष करना होगा तभी बापू के भारत का भविष्य सुरक्षित होगा।
इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव रामहरि चौहान, पूर्व विधायक बैजनाथ पासवान, पूर्व मंत्री राजेंद्र कुमार, पूर्व पालिकाध्यक्ष अरशद जमाल, अल्ताफ अंसारी, पूर्व जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र यादव साधू, जिला महासचिव अब्दुल कुद्दूस अंसारी, शिवप्रताप यादव मुन्ना, रामधनी यादव, नन्हकू राजभर, चन्द्रमणि यादव, वीरेंद्र चौहान आदि लोग उपस्थिति थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें