फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: स्कूलों को मर्ज करने के विरोध में आए सपा सांसद

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी से सपा सांसद राजीव राय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर बेसिक शिक्षा विभाग में प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के मर्ज होने का विरोध किया है। इस व्यवस्था को रद्द करने की मांग की है।
विज्ञापन

सांसद ने बताया कि उनके लोकसभा क्षेत्र में बेसिक शिक्षा विभाग के अधीन संचालित प्राथमिक तथा उच्च प्राथमिक विद्यालयों में मर्ज के नाम पर विद्यालयों के बंद करने की जानकारी मिली। जिसके बाद उनके द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित पत्र भेजकर इस प्रक्रिया को रोकने की मांग की।
सपा सांसद ने कहा जिन विद्यालयों को मर्ज करने की प्रक्रिया शुरू की गई है उन विद्यालयों में अधिकांशतः गरीब, शोषित, वंचित, पिछड़े एवं सुविधा विहीन और आर्थिक रूप से अक्षम बच्चे पढ़ते हैं। ऐसे में जहां ग्रामीण अंचल में गरीब बच्चों के लिए प्रत्येक गांव में प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय ही शिक्षा ग्रहण करने का एकमात्र जरिया है।
विज्ञापन

50 से कम नामांकन वाले विद्यालयों को मर्ज करने से बच्चों को बिना साधन के बच्चों को पहुंचने में परेशानी होगी।
आगे कहा कि प्राथमिक तथा उच्च प्राथमिक विद्यालयों को मर्ज करने का निर्णय शिक्षा विरोधी है। इसके परिणामस्वरूप बाल श्रम में वृद्धि होगी तथा बच्चों के शिक्षा की निरंतरता टूट जाएगी। ऐसे में इसे रोकने की मांग की है। कहा कि इसे लागू होने से गरीब छात्रों को परेशानी होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें