फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: जिले की 16 परियोजनाओं का सपा सांसद ने किया लोकार्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। सपा सांसद राजीव राय ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 16 परियोजनाओं का लोकार्पण बृहस्पतिवार की शाम को किया गया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अल्प समय में ही 16 परियोजनाओं का लोकार्पण करना जनपद के विकास की कड़ी में महत्वपूर्ण भूमिका है। जिन सड़कों का कार्य वर्ष 2023 में ही पूर्ण हो जाना चाहिए था, लेकिन नहीं हो सकी।
विज्ञापन

सांसद बनने के बाद पहली बैठक में ही संबंधित अधिकारियों को 6 माह के अंदर पूरा कराने के निर्देश दिए जो पूर्ण हो चुका है। उन्होंने बताया कि विकासखंड रतनपुर के तहत थलईपुर सरुलाहपुर से परमानंद पट्टी कीरत सराय, हलधरपुर से अईलख, रतनपुर से भीमपुरा, रतनपुर से नजीराबाद कला रोड, विकासखंड परदहा में मऊ से इटौरा एवं पूराघाट रोड, विकासखंड रानीपुर में इटौरा से सरसेना एवं रानीपुर सुलतानीपुर मार्ग सोहवल से मांदुसारा बुजुर्ग केयर रोड, विकासखंड फतेहपुर मंडाव के तहत दुबारी से मोलनापुर रोड का आदि स्थानों पर कार्य पूरा हुआ। कुल 123.65 किमी लंबी सड़कों को 12375.30 लाख से कार्य कराया गया। लोकार्पण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत नागर, अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग मनोज कुमार सिंह, सहायक अभियंता किशन मोदनवाल, जयप्रकाश सिंह एवं प्रदीप कटियार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें