फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी डाॅक्टर कीे निजी प्रैक्टिस पर लगाएं रोक : सांसद

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। सपा सांसद राजीव राय की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। समीक्षा बैठक के पूर्व ही सड़क सुरक्षा समिति की बैठक भी सांसद की अध्यक्षता में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ हुई।
विज्ञापन

बैठक में सपा सांसद ने सरकारी डाॅक्टर की निजी प्रैक्टिस पर रोक लगाने के निर्देश दिए।
जनप्रतिनिधियोें ने सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और शहर के अंदर वाहनों की चेकिंग में तेजी लाने का मुद्दा उठाया। सांसद ने एक नर्सिंग होम द्वारा आयुष्मान कार्ड होने पर भी पैसा लेकर इलाज करने पर उसकी जांच करने के निर्देश दिए। सरकारी डॉक्टर के प्राइवेट प्रैक्टिस पर भी रोक लगाने का निर्देश मुख्य चिकित्साधिकारी को दिया।
बैठक में विधायक रामविलास चौहान ने गोठा तिराहा और बढुआ गोदाम तिराहे पर एनएचएआई से समन्वय स्थापित कर सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के प्रयास करने का मुद्दा उठाया। नगर पालिका परिषद चेयरमैन अरशद जमाल ने शहर के अंदर वाहनों की चेकिंग में तेजी लाने की मांग की।
विज्ञापन

सांसद ने सरकारी डॉक्टर के प्राइवेट प्रैक्टिस पर भी रोक लगाने का निर्देश मुख्य चिकित्साधिकारी को दिया। विद्युत विभाग की समीक्षा के दौरान उन्होंने विजलेंस टीम और विद्युत विभाग द्वारा जांच के नाम पर अवैध वसूली पर रोक लगाने के निर्देश अधीक्षण अभियंता को दिया। साथ ही कुछ प्राथमिक विद्यालयों में अभी भी विद्युत कनेक्शन न होने पर उन्होंने तत्काल कनेक्शन कराने का निर्देश दिया।
बैठक में अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वारा 2024-25 वित्तीय वर्ष के लिए प्रस्ताव का अनुमोदन भी समिति द्वारा किया गया। जल जीवन मिशन के तहत हर-घर जल योजना की समीक्षा के दौरान सांसद ने अधिशासी अभियंता जल निगम से परियोजना के निर्माण के दौरान टूटी-फूटी सड़कों के मरम्मत कार्य की जांच कर कमी मिलने पर संबंधित कार्यदाई संस्था के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिए। इस दौरान अन्य जनपद प्रतिनिधियों द्वारा भी कई समस्याएं समिति के समक्ष उठाई गई। उनका निस्तारण करने दिया गया।
बैठक के दौरान ही दीनदयाल अंत्योदय योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना सहित कई योजनाओं की समीक्षा की गई। बैठक के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय, विधान परिषद सदस्य विक्रांत सिंह रिशु, एमएलसीदेवेंद्र प्रताप सिंह के प्रतिनिधि, नपाचेयरमैन अरशद जमाल, जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र, मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत नागर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें