फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau : अंधेरी रात में सड़क पर निकले एसपी इलामारन जी, कोतवाली का किया औचक निरीक्षण, दिए मुस्तैदी के निर्देश

Wed, 08 Jan 2025 05:04 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, मऊ

सार

पुलिस अधीक्षक ने मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली का औचक निरीक्षण कर रात में गश्त बढ़ाने का निर्देश दिया। कहा रात में मुस्तैद रहें और तैनाती रखें।
 
विज्ञापन
सड़क पर व्यवस्था का निरीक्षण करते पुलिस अधीक्षक - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस अधीक्षक ने निरीक्षण  के दौरान लगभग 15 मिनट तक कार्यालय के सभी रजिस्टर, शस्त्रागार, रसोई घर, महिला हेल्पलाइन, सीज वाहनों, कार्यालयों के रखरखाव को देखा। निरीक्षण के दौरान क्षेत्र के सभी उप निरीक्षकों को निर्देश दिया कि लंबित पड़े मामले का निस्तारण सही ढंग से करें।

विज्ञापन


रात में गस्त बढ़ाएं जिस पुलिसकर्मी की रात में जहां ड्यूटी लगाई गई है, वहां मुस्तैदी से तैनात रहे। ठंड के मौसम में चोर सक्रिय हो सकते हैं, जिससे सभी लोग ड्यूटी पर तैनात रहे। लगभग 15 मिनट के निरीक्षण में कोतवाली के सभी रजिस्टरों का अवलोकन किया महिला हेल्पलाइन कार्यालय में पहुंचकर महिलाओं द्वारा दर्ज कराए गए मुकदमे जानकारी लिया।

महिला पुलिस कर्मियों तथा उप निरीक्षकों को निर्देश दिया कि किसी भी महिला के साथ अन्य न हो सभी के मामले सही ढंग से निस्तारण किया जाए। कोतवाली निरीक्षण के बाद हलिमाबाद गांव के पास डायल 112 नंबर की पुलिस कर्मियों की भी मौके पर पहुंच कर जांच किया, जहां पर पुलिसकर्मी ड्यूटी पर मुस्तैदी से तैनात पाए गए। इस मौके पर कोतवाल रविंद्र नाथ राय, उप निरीक्षक और पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें