मऊ। समाजवादी पार्टी ने जिला पंचायत सदस्य पद के 24 अधिकृत प्रत्याशियों की सूची जारी की है। जिलाध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव और महासचिव कुद्दूस अंसारी ने सोमवार को प्रत्याशियों की सूची जारी की।
सपा के जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशियों की सूची में दुबारी से महेंद्र यादव , धर्मपुर बिसुनपुर से राजेश यादव , केशवपुर सुल्तानीपुर से ममता चंद्रा, सिपाह से लालचंद यादव, अरियासो से सुबाष चौहान, बेलौंझा से बिंदा देवी, रतनपुरा से उमेश कुमार धूसिया, सहरोज से केके पांडेय, इंदारा से जयप्रकाश कनौजिया, कोइरियापार से रंजना देवी, दरगाह से सिंधु देवी, सियरही बरजला से सुषमा राय प्रत्याशी घोषित की गई हैं। वहीं गोधना से इंदू सिंह, बोझी से मनभावती देवी , मड़हां से अशोक कुमार गौतम, खैराबाद से प्रमोद कुमार, सुरहुरपुर से अंशा यादव , करहां से महेंद्र यादव, खुरहट से अशोक यादव, रानीपुर प्रतिभा चौधरी, सुल्तानीपुर से सीमा सागर, सरसेना से साधना देवी, रेकवारेडीह से शिवप्रताप यादव मुन्ना और परदहा से पुष्पा सागर को प्रत्याशी घोषित किया है। जिलाध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव ने बताया कि बाकी दस प्रत्याशियों की सूची भी जल्दी ही जारी की जाएगी।