मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को के दौैरे को लेकर पुलिस अलर्ट मोड में रही। विपक्षी राजनीतिक दलों ने समस्याओं को लेकर ज्ञापन देने की घोषणा की थी। शुक्रवार की सुबह होते ही सपा, कांग्रेस और आप नेताओं के घर पुलिसकर्मी पहुंच गए और उन्हें हाउस अरेस्ट कर दिया।
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम तक ये नेता घरों में ही नजरबंद रहे। नेताओं ने इसकी सूचना सोशल मीडिया के माध्यम से देकर विरोध जताया।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव को पुलिस ने घोसी के बनियापार स्थित उनके आवास पर शुक्रवार की सुबह ही नजरबंद कर दिया। इसी तरह कांग्रेस नेत्री पूजा राय और कांग्रेस नेता रमन पांडेय को भी पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर दिया।
इसी तरह सपा नेत्री ममता चंद्रा, सपा जिलाध्यक्ष दूधनाथ यादव, अखिलेश राठौड़, मयंक पांडेय, शिवशंकर यादव, चंद्रकांत मौर्य, राजेश यादव के अलावा आप जिलाध्यक्ष विक्रमजीत सिंह सहित अन्य विपक्षी नेताओं को भी पुलिस ने नजरबंद कर दिया था।