फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा-कांग्रेस पर हमला बसपा को भी नहीं बख्शा

Tue, 28 Feb 2017 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मऊ
विज्ञापन
जनसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का माला पहनाकर स्वागत करते कार्यकर्ता।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने चुटीले अंदाज में जहां सपा पर हमला बोला वहीं कांग्रेस पर भी चुटकी ली। बसपा को भी नहीं बख्शा। सपा पर हमला बोलते हुए उन्होंने अपराध पर पुलिस थानों को समाजवादी पार्टी के नेताओं का दफ्तर तक बताया।
विज्ञापन


    यही नहीं गुजरात के गधे के सवाल पर मजाक की बात कहने पर उन्होंने पांच साल के कार्यकाल को मजाक बताते हुए महिलाओं के साथ हुए अपराध पर व्यंग किया कि क्या यह भी मजाक है। उन्होंने सपा, कांग्रेस और बसपा को उत्तर प्रदेश में अब तक राज करने वाली पार्टियों को यहां तक कहा कि उन्हें तो  इस चुनाव में वोट मांगने तक का हक नहीं।


    उन्होंने कांग्रेस को डूबी नाव करार दिया तो सपा को उस पर चढ़ने वाली पार्टी की भी लुटिया डुबाने की संज्ञा दी। अखिलेश के भतीजा और मायावती के बुआ के रिश्ते पर भी उन्होंने चुटकी ली। कहा कि यह मेल खाने वाली बात नहीं है। कहा िक यूपी को 15 साल तक सपा-बसपा की सरकार ने बर्बाद किया। कहा कि यहां पुलिस थानों में समाजवादी बाबा के चाहने  पर रिपोर्ट लिखी जाती है या नहीं लिखी जाती है। इसका पैसा हवलदार नहीं बल्कि समाजवादी बाबा खाते हैं। पूरे भाषण में प्रधानमंत्री ने समाजवादी पार्टी के अखिलेश यादव को जहां निशाने पर रखा वहीं कांग्रेस को बदहाली का जिम्मेदार बताया। ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें