फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला प्रत्याशियों को टिकट देने में सपा भाजपा पिछड़ीं

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। महिलाओं को सम्मान देने का दावा करने वाली भाजपा और सपा विधानसभा चुनाव में जिले में महिला प्रत्याशियों को टिकट देने में पिछड़ गई है। इन दोनों पार्टियों ने जिले की तीन विधानसभा सीटों पर अपने अपने उम्मीदवार घोषित कर दिया है, लेकिन इसमें एक भी महिला प्रत्याशी शामिल नहीं हैं। जबकि कांग्रेस ने चारों विधानसभा सीट तो बसपा ने सभी सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा की है। इसमें दोनों पार्टियों ने एक-एक अलग-अलग विधानसभा सीट पर महिला प्रत्याशियों को मैदान में उतारा है। हालांकि अब भी सपा-भाजपा ने सदर सीट पर अपने पत्ते नहीं खोले हैं।
विज्ञापन

जिले में अब तक घोषित प्रत्याशियों में महिला प्रत्याशियों की बात करें तो बहुजन समाज पार्टी की ओर से मधुबन विधान सभा सीट से नीलम सिंह कुशवाहा को प्रभारी घोषित कर दिया है। वहीं बीते सोमवार को कांग्रेस ने भी जिले की एक मात्र बची घोसी विधानसभा सीट पर महिला प्रियंका यादव को प्रत्याशी घोषित कर दिया है। दोनों पार्टियों ने मधुबन, घोसी, सदर तथा मुहम्मदाबाद गोहना सीट पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दिया है। वहीं दूसरी राजनैतिक पार्टियों द्वारा महिला प्रत्याशियों को चुनावी मैदान पर उतारने की उम्मीदें खत्म होती दिख रही है।
समाजवादी पार्टी ने जिले की चार सीटों में से सपा ने सबसे पहले भाजपा से पाला बदलने वाले दारा सिंह चौहान को टिकट देने में प्राथमिकता दिखाया। इसके अलावा सपा ने मुहम्मदाबाद गोहना सीट पर सोमवार को बैजनाथ पासवन को प्रत्याशी घोषित किया है। जबकि मंगलवार को मधुबन विधानसभा सीट से पूर्व विधायक सुधाकर सिंह को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। वहीं सदर सीट पर अब भी पार्टी का संशय बरकरार है।
विज्ञापन

वहीं भारतीय जनता पार्टी भी सदर सीट को छोड़कर मधुबन, मुहम्मदाबाद गोहना तथा मधुबन विधानसभा सीट पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर चुकी है। इसमें घोसी से दूसरी बार वर्तमान विधायक विजय राजभर तो मुहम्मदाबाद गोहना से श्रीराम सोनकर पर विश्वास जताया है। वहीं मधुबन सीट से बिहार राज्यपाल फागू चौहान के पुत्र रामविलास चौहान पर दांव आजमाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें