फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: खेत में काम कर रहे बेटा, मां और पिता पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के बंधनपुर गांव में शुक्रवार शाम खेत में काम कर रहे अजीत यादव, उनके पिता पुर्नवासी, मां देवंती और परिवार के सदस्य रंजित पर गांव के श्याम बिहारी, प्रमोद, संतोष और अतुल ने लाठी-डंडा व धारदार हथियार से हमला कर दिया।
विज्ञापन

इस हमले में तीन लोग घायल हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। दर्ज मुकदमे के अनुसार, पीड़ित पक्ष के लोग अपने खेत में काम कर रहे थे, तभी चार लोगों ने अचानक उन पर हमला कर दिया।
घटना के बाद पीड़ित ने तुरंत डायल 112 पर सूचना दी। आरोप है कि हमलावर जाते समय जान से मारने की धमकी भी देकर फरार हो गए। थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है और जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें