यूपी बोर्ड हाईस्कूल, इंटरमीडिएट परीक्षा में परीक्षार्थियों और उनके अभिभावकों की परीक्षा से संबंधित समस्याओं का समाधान त्वरित हो जाएगा। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर जारी किया हैं।
परीक्षा के दौरान यदि किसी छात्र को किसी प्रकार की असुविधा, समस्या या शिकायत होती है, तो वह इन नंबरों पर संपर्क कर समाधान प्राप्त कर सकता है। विषय विशेषज्ञ परीक्षा से संबंधित प्रश्नों का समाधान प्रदान करेंगे।
यूपी बोर्ड हाईस्कूल, इंटरमीडिएट परीक्षा 18 फरवरी से शुरू होगी। बोर्ड परीक्षा में 127 परीक्षा केंद्रों पर 76408 परीक्षार्थी शामिल होंगे। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं में परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1800-18000666, 7525865474 जारी किया है।
परीक्षा के दौरान यदि किसी छात्र को किसी प्रकार की असुविधा, समस्या या शिकायत होती है, तो वह इन हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क कर समाधान प्राप्त कर सकता है।
इन नंबरों पर कॉल कर छात्र परीक्षा केंद्र, प्रश्नपत्र वितरण, अनुचित साधनों से जुड़ी शिकायत या अन्य किसी भी समस्या की जानकारी दे सकते हैं।