एयू स्टूडेंट्स संगम मऊ के तत्वावधान में नगर के कादीपुरा में आयोजित इफ्तार पार्टी में इफ्तार करते रोजेदार।
इलाहाबाद विश्वविद्यालय के वर्तमान तथा भूतपूर्व छात्रों द्वारा बनाए गए संगठन एयू स्टूडेंट्स संगम मऊ के तत्वावधान में कादीपुरा में इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से पढ़े हुए भूतपूर्व व वर्तमान छात्रों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर एकता की मिसाल पेश की।
कादीपुरा स्थित सुमन फैमली के आवास पर आयोजित इफ्तार पार्टी में रोजेदारों ने जैसे ही मगरिब की अजान हुई इफ्तार किया और वहीं पर नमाज अदा करने के बाद मुल्क के अमन-चैन व भाईचारगी के लिए दुआ की। उसके बाद सभी लोगों को भोजन भी कराया गया।
इस अवसर पर एयू स्टूडेंट्स संगम मऊ के अध्यक्ष जकी अहमद ने बताया कि इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के पढ़े हुए सभी लोगों को एकत्र कर के छात्र / छात्रों को गाइड करने के साथ ही सफल होने पर उन्हें सम्मानित करना ही एयू स्टूडेंट्स संगम मऊ का एक मात्र उद्देश्य है। पूर्व पालिकाध्यक्ष अरशद जमाल ने कहा कि इस यूनियन से अब इलाहाबाद के छात्रों को अपना एक अलग प्लेटफार्म मिलेगा और एक अलग पहचान बनेगी। इस दौरान मास्टर नसीम अहमद, फय्याज सुमन, अशफाक शिमला, अबुलहसन, मास्टर नसीम, नदीम अख्तर, अताऊर्रहमान, आदिल सुमन, वसीम अख्तर, शादाब जहीर, सईदुज्जफर, मुनव्वर अली, आमिर अब्दुलहई, शहजाद, हन्जला, मोहम्मद अनस, जावेद अख्तर, लेयाकत अली, मो दानिश, आदि शामिल रहे।