फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैमाइश के दौरान पूर्व प्रधान पर हमला

Mon, 19 Jun 2017 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मऊ
विज्ञापन
मारपीट में घायल होकर अस्पताल पहुंचे पूर्व प्रधान अनिल राय
विज्ञापन
क्षेत्र के ग्राम पंचायत कांछिकला गांव में सोमवार को चकरोड पैमाइश के दौरान सोमवार को एक पूर्व प्रधान पर फायरिंग के बाद उस पर जानलेवा हमला हुआ। इस दौरान मारपीट में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि घायल हो गया। मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्राम प्रधान प्रतिनिधि को अस्पताल पहुंचाया और सामुदायिक स्वास्थ केंद्र भेजवाया। पुलिस ने पूर्व प्रधान की पत्नी मौजूद समय में प्रधान हैं। पूर्व प्रधान की तहरीर पर पांच नामजद व पांच अज्ञात सहित कुल दस लोगों पर गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है।
विज्ञापन



कोपागंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कांछिकला गांव में ग्राम प्रधान द्वारा चकरोड की पैमाईश कराकर मिट्टी का कार्य हो रहा था। जबकि गांव के ही प्रमोद राय अपने खेत में पूर्व ग्राम प्रधान द्वारा जबरदस्ती चकरोड फेंकवाये जाने का विरोध करने लगे। कुछ ही देर में मामूली सी बात को लेकर मारपीट होने लगी। विपक्षियों ने इस फायरिंग की और पूर्व प्रधान को मारपीट कर घायल कर दिया। इसमें पूर्व प्रधान अनिल राय गंभीर रूप से घायल हो गए। मारपीट की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पूर्व प्रधान को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।


उधर पूर्व ग्राम प्रधान अनिल राय की तहरीर पर कांछिकला निवासी प्रमोद राय, अरविन्द राय, दिव्यांशु राय व ग्राम पंचायत सहरोज निवासी मनीष राय, अखंड प्रताप तथा  पांच अज्ञात के विरुद्ध गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराया है।  उधर दूसरे पक्ष के प्रमोद राय का कहना है की प्रधान प्रतिनिधि द्वारा खेत में जबरदस्ती चकरोड फेंकवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें