फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: खनन के दौरान धंसी मिट्टी, चार मजदूर घायल, दो गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ/रतनपुरा। हलधरपुर थाना क्षेत्र के मढ़ैली बढ़नपुरा गांव में शुक्रवार की सुबह करीब आठ बजे खनन के दौरान मिट्टी धंसने से चार मजदूर दबकर घायल हो गए। किसी तरह सभी को बाहर निकाला गया। उनमें से दो की हालत गंभीर होने से जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस मामले में पुलिस किसी तरह की जानकारी होने से अनभिज्ञता जताई।
विज्ञापन

मढ़ैली बढ़नपुरा ग्राम पंचायत में बीते कई दिनों से रात में मिट्टी खनन चल रहा है। ईंट भट्ठे पर उपयोग के लिए मिट्टी की खोदाई करते करते सुबह आठ बजे तक जेसीबी 5 फीट गहराई तक पहुंच गई थी। चारों तरफ खोखली खदान नुमा बन गया था। देखते ही देखते ऊपर की मिट्टी अचानक धंस गई और अंदर काम कर रहे मढ़ैली बढ़नपुरा निवासी अच्छे लाल (30), बब्बन (30), दिलीप कुमार (19) और अनुराग (25) दब गए। वहां काम कर रहे अन्य मजदूर भागकर वहां पहुंचे।
जेसीबी के खोदाई करके कुछ ही देर बाद चारों को सही सलामत बाहर निकाल लिया गया। सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दिलीप कुमार और अनुराग घर चले गए, जबकि अच्छे लाल और बब्बर की हालत गंभीर देख डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मढ़ैली गांव में मिट्टी खनन की जगह हलधरपुर थाना से चार किमी की दूरी पर है।
विज्ञापन

स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि मुख्य मार्ग से एक किलोमीटर अंदर हमेशा मिट्टी खनन होती है। उनके द्वारा विरोध किए जाने पर खनन करा रहे लोग पुलिस से अनुमति लेने की बात कहते हैं। स्थानीय पुलिस से शिकायत करने पर उनके द्वारा जानकारी नहीं होने की बात कहते हुए इसमें प्रशासनिक मामला कहते हुए बात को टाल देते हैं।
इस घटना के बारे में अभी तक सूचना नहीं मिली है। बिना अनुमति के मिट्टी खनन करना या अनुमति होने के बावजूद मानक के विपरीत खनन करना नियम विरुद्ध है। मामले में जांच कराई जाएगी। - हेमंत चौधरी, उपजिलाधिकारी, सदर

मढ़ैली बढ़नपुरा में मिट्टी खनन की अनुमति है या नहीं इसकी जानकारी नहीं है। इस संबंध में अभी तक किसी ने सूचना नहीं दी। अनुमति थी या नहीं इसकी जांच की जाएगी, बिना अनुमति खनन कराने पर कार्रवाई की जाएगी। - पूना राम अहाते, खनन अधिकारी, मऊ
मिट्टी खनन की अनुमति से पुलिस का संबंध नहीं है। मढ़ैली बढ़नपुरा गांव में मिट्टी में दबने से चार मजदूरों के घायल होने की सूचना मिली है। लेकिन किसी ने अभी तक तहरीर नहीं दी है, शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। - जगदीश प्रसाद विश्वकर्मा, थाना प्रभारी निरीक्षक, हलधरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें