मऊ। गैर इरादतन हत्या के दो मामलों में नामजद दो आरोपियों ने शुक्रवार को सीजेएम कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। प्रभारी सीजेएम ने दोनों को न्यायिक अभिरक्षा में लेते हुए जेल भेज दिया। पहला मामला सरायलखंसी थाना क्षेत्र का है। अभियोजन के अनुसार मारपीट के दौरान सोचन व चनज्योति को गंभीर चोटें आई थी, इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। मामले में आरोपी बड़ी रस्तीपुर निवासी थाना क्षेत्र की बड़ी रस्तीपुर निवासिनी प्रभावती देवी पत्नी श्यामदेव ने सीजेएम कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। दूसरा मामला कोतवाली मुहम्मदाबाद गोहना क्षेत्र का है। मारपीट के दौरान घायल की हुई मौत के मामले में आरोपी कोतवाली मुहम्मदाबाद गोहना क्षेत्र के पिताखोर गांव निवासी योगेश कुमार उर्फ योगेंद्र ने शुक्रवार को सीजेएम कोर्ट में आत्म समर्पण कर दिया। सीजेएम ने उसे न्यायिक अभिरक्षा में लेते हुए जेल भेज दिया।