फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: मूंगफली के बीच छिपाकर बिहार ले जा रहे थे 60 लाख की शराब, तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। दक्षिणटोला पुलिस और शहर कोतवाली संयुक्त टीम ने मतलूपुर मोड़ फ्लाई ओवर के पास से सोमवार की देर शाम मूंगफली के बोरों के बीच छिपाकर बिहार ले जाई जा रही अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

बरामद शराब इंपीरियल ब्लू और मैकडॉवेल ब्रांड कंपनी की है। 774 पेटी में बरामद शराब की कीमत 60 लाख रुपये है। पुलिस को इस मिली बड़ी सफलता की जानकारी मंगलवार को एसपी इलामारन जी ने दक्षिणटोला थाने में प्रेसवार्ता के दौरान दी।
एसपी इलामारन जी ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि एक ट्रक पंजाब से शराब की बड़ी खेप को मूंगफली के बीच छिपाकर बिहार तस्करी के लिए लेकर जाया जा रहा है। सूचना मिलने ही शहर कोतवाली और दक्षिण टोला की संयुक्त पुलिस ने सोमवार की देर रात 11 बजे मतलूपुर मोड़ फ्लाई ओवर के पास घेराबंदी कर ट्रक के आने का इंतजार करने लगे।
विज्ञापन

इस दौरान ट्रक आता हुआ दिखा, जिसको पुलिस टीम ने रोकवाया तो चालक ट्रक लेकर भागने का प्रयास किया। जिसको 300 मीटर दूर तक पीछा कर हाईवे पर पुलिस ने पकड़ लिया। जब पुलिस ने चेकिंग की तो चूरी और मूंगफली परिवहन के बिल पर अवैध तरीके से अंग्रेजी शराब ले जाते मिले।
ट्रक पर बंधी तिरपाल को खोलकर चेक किया गया तो ऊपर मूंगफली व चुरी की बोरिया मिलीं जिनको हटाने के बाद इंपीरियल ब्लू की कुल 564 पेटी शराब थी। वहीं मैकडॉवेल की 210 पेटी अंग्रेजी शराब (कुल 774 पेटी कुल 6772 ली.) बरामद हुई। पूछताछ में वाहन चालक द्वारा अपना नाम मनोज निवासी विराजपुर गली जनपद पानीपत हरियाणा बताया।
उसने बताया कि वह यह काम बाबा उर्फ कमल और ट्रक मालिक मो. हनीफ निवासी पकरिया नौगवां थाना सुनगरी पीलीभीत के साथ मिलकर करता है। इससे पहले भी वह शराब की खेप को बिहार में पहुंचा चुका है। एसपी ने शराब की बड़ी खेप पकड़ने वाली पुलिस टीम को 25 हजार का पुरस्कार देने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें