फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कस्तूरबा आवासीय बालिका विद्यालय में शुरू होगा स्मार्ट क्लासेज

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। कोपागंज ब्लाक क्षेत्र के देईथान स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में स्मार्ट क्लास शुरू होगा। नई व्यवस्था के तहत बेटियां भी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध अपने कक्षा के पाठ्यक्रम से जुड़ी नई जानकारियां रोचक ढंग से सीख सकेंगी। शासन की तरफ से स्मार्ट क्लास का सेटअप उपलब्ध करा दिया गया है। जिले में रतनपुरा, घोसी, मुहम्मदाबादगोहना, रानीपुर, कोपागंज ब्लाक में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय हैं। यहां गरीब बालिकाओं को छठवीं से आठवीं कक्षा तक निशुल्क शिक्षा दी जाती है।
विज्ञापन

शासन की तरफ से जिले के कोपागंज ब्लाक क्षेत्र के देईथान स्थित कस्तूरबा आवासीय विद्यालय को स्मार्ट क्लास से लैस कर दिया गया है। स्मार्ट क्लास के संचालन के लिए शिक्षिकाओं को प्रशिक्षित भी कर दिया गया है। इस संबंध में जिला समन्वयक बालिका शिक्षा सीडी यादव ने बताया कि कोपागंज स्थित कस्तूरबा विद्यालय में स्मार्ट क्लास शुरू हो जाने के बाद अब बेटियां भी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध अपने कक्षा के पाठ्यक्रम से जुड़ी नई जानकारियां रोचक ढंग से सीख सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें