फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: स्मार्ट क्लासेज, ओपन जिम, मिनी खेल स्टेडियम बनेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। पंचायत सशक्तिकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली पांच ग्राम पंचायतों का मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार 2024-25 के लिए चयन हुआ था। इन गांवों में इस राशि से स्मार्ट क्लासेज, ओपन जिम, मिनी खेल स्टेडियम बनाया जाएगा।
विज्ञापन

बीते चार मार्च को राज्य परफॉर्मेंस असेसमेंट समिति की आठवीं बैठक हुई। जिसके बाद बीते 20 मार्च को इन ग्राम पंचायतों को पुरस्कृत करने की सहमति मिली।
इन ग्राम पंचायतों के ओएसआर खातों में 1.10 करोड़ रुपये प्रोत्साहन धनराशि भेज दी गई है। इस धनराशि से ग्राम प्रधान अतिरिक्त विकास कार्य करा सकेंगे। पुरस्कार के लिए नौ ब्लॉकों की 645 में से हमारी पंचायत पोर्टल पर 101 ग्राम पंचायतों ने आवेदन किया था।
बची 96 ग्राम पंचायतों में मानकों की हकीकत परखने के लिए जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिलास्तरीय अधिकारियों की कमेटी गठित की गई थी। कई बिंदुओं पर ऑनलाइन 50 सवालों की परीक्षा ली गई थी। ब्लॉक स्तरीय टीम की जांच और जिलास्तरीय टीम के मूल्यांकन के बाद 80 फीसदी या उससे अधिक सवालों के सही जवाब देने वाले परदहां ब्लॉक के खंडेरायपुर, खरगजेपुर, रानीपुर ब्लॉक के नासिरपुर, अकबरपुर और फतेहपुर मंडाव ब्लॉक के तिनहरी ग्राम पंचायत ने 96 ग्राम पंचायतों को पछाड़कर पुरस्कार के लिए जगह बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें