फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों के साथ उपेक्षित व्यवहार करते हैं एसएलओ आफिस के कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। निर्माणाधीन फोरलेन में जिन किसानों की जमीन ली गई है, उनमें से काफी किसानों को मुआवजा दिए जाने में अनियमितताएं हुई हैं। किसान अपनी जमीन और मुआवजा संबंधी जानकारी लेने विकास भवन स्थित एसएलओ आफिस पहुंचते हैं। इन किसानों को एसएलओ आफिस के कर्मचारी अभिलेख अथवा पत्रावलियां अथवा गजट दिखाने में हीला हवाली करते हैं। मंगलवार को भी कई किसान इस कार्यालय पहुंचे थे लेकिन वहां तैनात एक संविदा कर्मी कोई कागजात दिखाने से इनकार कर दे रहा था। कई किसान तो कर्मचारियों की कार्यशली को कोसते हुए निराश हो बैरंग लौट गए। जबकि कई किसानों से उनकी झड़प भी हो गई।
विज्ञापन

नायब तहसीलदार पद से सेवानिवृत्त शिवराम को फोरलेन से जुड़े जमीन और मुआवजे के काम के निपटारे के लिए संविदा पर एसएलओ आफिस में तैनात किया गया है। मंगलवार को खुखंदवा गांव से किसान बैजनाथ, प्रभु, हाजीपुर से सुरेंद्र और सुरेश बढ़ुआगोदाम से सुधाकर सहित कई किसान एसएलओ आफिस आए थे। ये किसान अपनी समस्यायों के निपटारे के लिए संबंधित कागजात दिखाने को कह रहे थेे। चूंकि अमिला में फोरलेन के लिए अधिगृहीत की गई भमि के मुुआवजे को लेकर इस आफिस के अमीन और एक संविदा कर्मी के खिलाफ शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज है, इसलिए मुआवजा पाने से वंचित किसानों में चिंता है।
ये किसान एसएलओ आफिस पहुुंचकर अपनी पत्रावलियों में प्रगति की जानकारी चाह रहे हैं। लेकिन संविदा कर्मी किसानों को कोई कागजात दिखाने से इनकार कर रहे थे।इसेलेकर कई किसानों से झड़प भी हो गई। किसान निराश होकर व्यवस्था को कोसते हुए चले गए। इन किसानों ने कहा कि वे जिलाधिकारी से मिलकर शिकायत करेंगे।इस बाबत एसएलओ आफिस के प्रभारी और सीआरओ हंसराज का कहना है कि कर्मचारियों को किसानों के साथ सम्मानजनक आचरण करने और उनकी समस्याओं को यथाशीघ्र निपटाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें