फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू बाइक ठेले से टकराई, चालक सहित तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदारा (मऊ)। कोपागंज थाना क्षेत्र के इंदारा बाजार में सोमवार की देर शाम एक बाइक चालक ने अंडे के ठेले में टक्कर मार दी। जिससे बाइक चालक, सवार और दुकानदार घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। कोपागंज थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव निवासी इंद्रजीत कुमार 28 पुत्र पारसनाथ और हरिकेश (47) पुत्र शंतु सोमवार की देर शाम करीब 9 बजे कोपागंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की तरफ जा रहे थे। वह इंदारा बाजार के पास पहुंचे थे कि बाइक बेकाबू होकर वापस जा रहे अंडे के ठेले से टकरा गई। इससे दुकानदार संजय राजभर के अलावा बाइक चालक इंद्रजीत तथा सवार हरिकेश घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को कोपागंज सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें