फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मऊ के लाल का प्रदेश में आया छठां स्थान

Wed, 20 May 2015 11:11 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के लाल ने यूपीएसईई में प्रदेश में छठवां स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। इन्हें 390 अंक हासिल हुआ है। इस सफलता से परिवार में खुशियां छा गई।  रिजल्ट आते ही अभिषेक के पिता को लोग बधाई देने उनके घर पहुच गए। लोगों ने उन्हें मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन

चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के यूसुफाबाद गांव निवासी अशोक वर्मा के पुत्र अभिषेक वर्मा ने यूपीएसईई की परीक्षा में छठवां स्थान प्राप्त किया है। मुख्य रूप से सराफा व्यवसायी अशोक वर्मा के चार पुत्र हैं। अभिषेक सबसे छोटा बेटा है। अभिषेक की पढ़ाई आजमगढ़ के जियनपुर स्थित नवोदय विद्यालय में हुई। यहां से 12 तक की पढ़ाई करने के बाद वे लखनऊ में कोचिंग करने चला गया। अपनी सफलता के पीछे अभिषेक ने अपने माता पिता और भाई की प्रेरणा बताया है। अभिषेक का कहना है कि उनकी इच्छा आर्किटेक्ट बनने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें