गर्मी और तेज धूप ने लोगों को जीना मुहाल कर रखा है। वहीं तपती धूप में बुधवार को रोडवेज परिसर में यात्रियों को खासी दिक्कत का सामना करना पड़ा। कई रूटों पर बसों के न रहने पर मजबूरन यात्रियों को वहां घंटो रहना पड़ा। इस दौरान एक भी बस के आने पर बस पर चढ़ने के लिए यात्रियों को खासी जद्दोजहद करनी पड़ी।
बुधवार को वाराणसी, गोरखपुर और बलिया रुट पर बसो की कमी के चलते यात्रियों को काफी दिक्कत हुई। उन्हें अपने गंतव्य में जाने में देरी हुई। रोडवेज परिसर का यात्री प्रतिक्षालय खस्ताहाल होने के कारण उन्हें गर्मी और तपती धूप में कैंटीन और खुले आसमान के नीचे रहने पर मजबूर होना पड़ा। अपने परिवार के साथ गोरखपुर जाने वाले रहमान ने बताया कि करीब एक घंटे से मै अपने पूरे परिवार के साथ रोडवेज मेें बस की प्रतिक्षा की।
इस दौरान कई बसें आई लेकिन उसमें चढ़ने के लिए लोगों को जद्दोजहद करना पड़ा। वहीं वाराणसी जाने वाले सुरेंद्र ने बताया कि वाराणसी के लिए करीब दो घंटे तक इंतजार किया लेकिन बस नही पहुंची। उन्होेंने बताया कि रोडवेज परिसर में यात्रियों के बैठने की कोई व्यवस्था नहीं रही।