फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मऊ घाघरा पर निर्माणाधीन पुल के पास दलदल में फंसी 26 गायों में से छह की मौत, 20 की बची जान

Wed, 16 Dec 2020 06:48 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
गायों को निकालते लोग - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

मऊ जिले के दोहरीघाट थाना क्षेत्र के नई बाजार इलाके में बुधवार को घाघरा नदी पर निर्माणाधीन पुल के पास दलदल में 26 घुमंतू गायें फंस गईं। इस दौरान छह गायों की दम घुटने से मौत हो गई, जबकि स्थानीय लोगों के प्रयास से 20 की जान बचाई जा सकी।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार नदी के उस पार गोरखपुर जनपद में घूम रही छुट्टा गायों के झुंड को किसानों ने खदेड़ दिया। गायें घूमते-घूमते नदी की तलहटी में पहुंच गईं और दलदल में 26 गाय फंस गईं। इनमें  से छह की तो तड़प-तड़प कर मौत हो गई। इस बीच किसी ने गायों को दलदल में फंसा देख दोहरीघाट पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलने पर पुलिस पशु चिकित्सकों को साथ लेकर मौके पर पहुंची। नाविकों के सहयोग से फंसी और जिंदा बची बीस गायों की जान बचाई गई। पशु चिकित्साधिकारी डा. दुर्ग विजय यादव ने बताया कि जिंदा बची गायों का उपचार किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें