फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाइव लोकेशन में अनुपस्थित मिले छह अधिकारी, मांगा स्पष्टीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार की रात दस बजे तक जिलाधिकारी अरुण कुमार के कड़े तेवर से विभागीय अधिकारियों में हड़कंप रहा। दरअसल शाम आठ बजे से रात दस बजे तक डीएम के निर्देश पर जिला मुख्यालय पर उपस्थिति की जानकारी को लेकर टेलीफोन वार्ता कर उपस्थिति की जांच की। इस दौरान छह अधिकारी बिना अनुमति के जिला मुख्यालय से अनुपस्थित मिले, जिस पर जिलाधिकारी ने सभी से स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अरुण कुमार के निर्देश पर सोमवार की शाम आठ बजे से रात दस बजे तक अलग अलग विभाग से 43 अधिकारियों से टेलीफोन बात कर जनपद मुख्यालय पर उपस्थिति की जांच की गई। जिसमें से छह अधिकारी अनुपस्थित पाए गए। इनमें जिला विकास अधिकारी उमेश चंद तिवारी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक महिला अस्पताल डॉ. चंद्रा सिन्हा, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी होरी लाल यादव, जिला कमांडेंट होमगार्ड कृष्णा नंद राय, जिला उद्यान अधिकारी संदीप गुप्ता एवं अधिशासी अभियंता जल निगम एम. किदवई अनुपस्थित थे। जिलाधिकारी ने अनुपस्थित अधिकारियों को 24 घंटे के अंदर स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें