फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: साहब! रास्ते से कब हटेगा अतिक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। नगरवासियों की जन समस्याओं के त्वरित निस्तारण के क्रम में नगरपालिका के सभागार में जन सुनवाई का आयोजन किया गया। अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार ने फरियादियों की समस्या सुनी। इस अवसर पर नौ मामले आए। जिसमें चार मामलों का त्वरित निस्तारण कर दिया गया। जबकि नगर पंचायतों में 24 मामले आए। जिसमें 19 मामलाें का मौके पर ही निस्तारित कर दिया गया। अधिकांश मामले नाली मरम्मत, अतिक्रमण हटाए जाने, इंटरलाकिंग, जन्म प्रमाणपत्र के रहे।
विज्ञापन

शासन की तरफ से जन समस्याओं के त्वरित निस्तारण के क्रम में संभव कार्यक्रम के तहत जनसुनवाई की व्यवस्था की है। इसके तहत नगरपालिका सहित 10 नगर पंचायतों के सभागार में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कुल 33 मामले आए। इसमें 23 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। नगर पालिका के सभागार में अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार ने फरियादियों की समस्या सुनी।
नगर के निजामुद्दीनपुरा निवासी सुशीला देवी ने रास्ते से अतिक्रमण हटवाने की शिकायत की। डोमनपुरा के फिरोज अहमद, बरपुर के अविनाश सिंह ने नाली मरम्मत कराने की शिकायत की। धर्मेश भारती, मुगलपुर के मुहम्मद हसन ने जन्म प्रमाणपत्र जारी करने की शिकायत की। नसोपुर की दुलारी देवी ने लाइट मरम्मत कराए जाने की मांग की।
विज्ञापन

अछार के अंकित ने नाली मरम्मत कराए जाने की शिकायत की। कुल नौ मामले आए, जिनमें चार मामलों का मौके पर ही निस्तारित कर दिया। शेष मामलों का संबंधित विभागीय अधिकारियों को भेज दिया। इस मौके पर अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार ने कहा कि संबंधित अधिकारी किसी भी प्रकार की प्राप्त शिकायतों का नियम के अनुरुप त्वरित निस्तारण करें। इस दौरान अधीक्षक संतोष कुमार, राजस्व निरीक्षक अमृता राय, अवर अभियंता जल पंकज कुमार वर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें