फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरे दिन भी गांव में पसरा रहा सन्नाटा, तीन आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमिला। घोसी कोतवाली क्षेत्र के बुद्धिकापुरा गांव में बीते बृहस्पतिवार को अल सुबह नाद रखने के विवाद में हुई अधेड़ की गलाघोट कर हत्या की घटना में नामजद तीन आरोपी तीसरे दिन भी पुलिस की पकड़ में नहीं आए। दूसरी तरफ हत्या की वारदात के बाद गांव में तीसरे दिन भी सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन

घोसी कोतवाली क्षेत्र के बुद्धिकापुरा गांव निवासी राजकुमार प्रजापति की उसके पड़ोसी ने नाद रखने के विवाद को लेकर बृहस्पतिवार की सुबह सबेरे गला घोटकर हत्या कर दिया। इस मामले में पांच के विरुद्घ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस का दावा है कि नामजद आरोपियों में से दो को गिरफ्तार कर लिया गया है। लेकिन मुख्य आरोपी सहित तीन अभी भी फरार चल रहें है। घटना के तीसरे दिन भी पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई। इस संबंध में प्रभारी कोतवाल घोसी ने बताया कि आरोपियों के गिरफ्तारी के लिए निरंतर दबिश दी जा रही है। बताया कि मुखबिर से सूचना मिली है कि एक आरोपी हैदराबाद चला गया है, वह फोर्स में है, ड्यूटी ज्वांइन करने के लिए। उसकी गिरफ्तारी के लिए यहां से पुलिस टीम लिखा पढी के बाद जाएगी। दूसरी तरफ घटना के तीसरे दिन भी गांव में सन्नाटा पसरा रहा। चट्टी चौराहे पर लोग हत्या की इस घटना के साथ साथ पुलिस की भूमिका की भी निंदा करते नजर आए। लोगों की मानें तो इस मामले में पुलिस मनोयोग से आरोपियों की गिरफ्तारी करने का प्रयास नहीं कर रही। यदि पुलिस मन से चाह जाए तो आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें