मऊ। मुंबई से गोरखपुर जा रही विशेष ट्रेन में यात्रा कर रहे 40 वर्षीय यात्री की तबियत खराब होने पर इसकी सूचना यात्रियों ने रेलवे प्रशासन को दी। मऊ जंक्शन पहुंचने पर चिकित्सकों के साथ पहुंची आरपीएफ-जीआरपी ने कोच में पहुंचकर उसका मुआयना किया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया।
कुशीनगर जनपद के मलगहां रामकोला निवासी रामायण कुशवाहा पुत्र स्व. लहरी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन से यात्रा कर रहे थे। शुक्रवार को उनकी तबियत खराब होने के बाद उनके साथ यात्रा कर रहे उनके रिश्तेदार अनिल कुशवाहा ने डीएससीआर वाराणसी को सूचना दी। सूचना पाकर एएसआई असलम अंसारी चिकित्सक के साथ ट्रेन आने के बाद उन्हें अटैंड किया। जांच के बाद चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वह लोकमान्य तिलक से गोरखपुर के लिए स्लीपर में यात्रा कर रहे थे। मौके पर मौजूद आरपीएफ तथा जीआरपी कर्मियों के सहयोग से शव को ट्रेन से उतरवाया गया। जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।