फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आबादी के अनुसार मिलना चाहिए आरक्षण

विज्ञापन
नगर में निकली समाजवादी पार्टी की पदयात्रा में शामिल कार्यकर्ता। - फोटो : mau
विज्ञापन
समाजवादी सामाजिक न्याय बीपी मंडल पदयात्रा’ सोमवार को जिला मुख्यालय के विभिन्न स्थानों पर पहुंची। गठबंधन के कार्यकर्ताओं ने जगह जगह फूल-मालाओं से पदयात्रा का स्वागत किया। खुरहट में सपा जिलाध्यक्ष धर्म प्रकाश यादव के विद्यालय पर पदयात्रियों को जलपान कराया गया। इसके बाद यात्रा आगे के लिए रवाना हो गई।
विज्ञापन


पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अंशा यादव और वक्ताओं ने बीपी मंडल रिपोर्ट को जनता के सामने रखने का काम किया। मंडल यात्रा के संयोजक इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्र नेता अजीत यादव ने कहा कि देश के हालत को देखते हुए संसद में बीपी मंडल कमीशन का गठन किया गया था। उन्होंने अपनी रिपोर्ट में देश 85 फीसदी आबादी के बारे में विस्तृत विवरण दिया है। रिपोर्ट के अनुसार देश में आरक्षण लागू किया जाना चाहिए लेकिन 85 प्रतिशत को बीजेपी के लोग सबका साथ सबका विकास का नारा देकर केवल अपना विकास किए हैं।  कहा कि देश में आबादी के अनुसार आरक्षण मिलना चाहिए। यहां आरक्षण के नाम पर भारी भेदभाव किया गया। जिनकी आबादी 15 फीसदी  है उसको 10 प्रतिशत आरक्षण इन पिछड़ों के सहारे ले लिया गया लेकिन जिनकी आबादी 85 प्रतिशत  है उसको 49.5 प्रतिशत में बांध दिया गया।

पदयात्रा को समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव, कोषाध्यक्ष रामधनी चौहान, वीरेंद्र यादव लोहिया, अभिनाश विद्यार्थी, जिला उपाध्यक्ष नन्हकू प्रसाद राजभर, युवजन सभा जिलाध्यक्ष अशोक यादव, छात्र सभा के जिलाध्यक्ष दिलीप पांडे, यूथ ब्रिगेड के जिला अध्यक्ष अमीरुल्लाह खान, बबलू यादव सूर्यभान यादव प्रधान, बबलू यादव, प्रेमचंद यादव, संदीप चौधरी अरविंद सरोज आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें