मधुबन। थाना क्षेत्र के दुबारी मोड़ स्थित फर्नीचर की दुकान में रविवार की देर रात शार्टसर्किट से आग लग गई। आगलगी की घटना में दुकान में रखा हजारों रुपये का सामान जलकर राख हो गया।
मधुबन खीरीकोठा निवासी राजेंद्र पुत्र दीनानाथ का दुबारी मोड़ पर फर्नीचर की दुकान है। रविवार की शाम वह रोजाना की भांति दुकान बंद कर घर चला आया। देर रात दुकान में शार्टसर्किट से आग लग गई। देर रात दुकान से आग की लपटे देखकर स्थानीय लोगों ने दुकानदार के साथ फायर बिग्रेड को सूचना देने के साथ आग पर काबू पाने का प्रयास में जुट गए। सूचना मिलने पर पहुंचे फायरबिग्रेड ने दो घंटे की मशक्कत से आग पर काबू पाया।