मेजवां। प्रख्यात शायर कैफी आजमी के पैतृक गांव मेजवां में अभिनेत्री शबाना आजमी के जीवन पर आधारित चल रही डॉक्यूमेंट्री की शूटिंग देखने लोगों पहुंच रहे हैं।
रविवार को मुंबई से पूरी टीम के साथ डायरेक्टर विनय शुक्ल की देखरेख में फतेह मंजिल, कैफी आजमी चिकन कारी सेंटर, कुंवर नदी पुल मेजवां, कैफी आजमी के पैतृक घर पर शूट किया गया।
मशहूर सिने फोटोग्राफर और प्रोड्यूसर की ओर से की जा रही शूटिंग में मुख्य भूमिका शबाना आजमी ही निभा रही हैं। इस डॉक्यूमेंट्री में उनके जन्म से लेकर फिल्मों में प्रवेश करने सहित पिता कैफी आजमी और मां शौकत के साथ बिताए गए पल को रचनात्मक तरीके से दर्शाया गया है।
कैफी आजमी के साथ उनके गांव में किए गए उनके विकास कार्यों को को भी बखूबी बताया गया है।
कैफी आजमी के सेवक गोपाल ने बताया कि शबाना आजमी सोमवार को मुंबई के लिए रवाना होंगी।