घायल बदमाश से जानकारी लेते सीओ सिटी अंजनी कुमार पांडेय।
- फोटो : संवाद
Encounter in Mau: मऊ के सरायलखंसी थाना क्षेत्र में रविवार की भोर में पुलिस और चोरों के बीच मुठभेड़ हुई। इसमें वांछित हरिद्वारी (34) के दाहिने पैर में गोली लगने से जख्मी हो गया, जबकि उसका साथी नेमपाल सिंह अंधेरे में भागने के प्रयास में गिरफ्तार हो गया। दोनों शाहजहांपुर जनपद के निगोही थाना क्षेत्र के ईशापुर गांव निवासी हैं।
सीओ सिटी अंजनी कुमार पांडेय ने बताया कि रविवार की भोर में पुलिस टीम गश्त कर रही थी। चोरी की घटना को अंजाम देने के मकसद से ये दोनों जा रहे थे। पुलिस को देख तमंचा से फायरिंग करने लगे, जवाबी कार्रवाई में हरिद्वारी के दाहिने पैर में गोली, जबकि नेमपाल को टीम ने पकड़ लिया।
उनके पास से दो तमंचे बरामद हुए हैं। घायल अवस्था हरिद्वारी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर ने उपचार किया। बताया कि इन दोनों ने अपने साथी राजकुमार, भिखारी, सुल्तान, धर्मवीर और तोताराम के साथ मिलकर बीते 16 नवंबर को सरवा चट्टी स्थित सराफा की दुकान और जनसेवा केंद्र का शटर तोड़कर चोरी किए थे। पूरी घटना दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई थी।
पांच चोर शनिवार की भोर में हथिनी पुल के पास से गिरफ्तार कर लिए गए थे, जबकि मुठभेड़ में पकड़े गए चोर भागने में कामयाब हो गए थे। ये सभी शाहजहांपुर से मऊ में आकर ग्रामीण इलाकों में घूम घूम कर मच्छरदानी और चटाई बेचते और रेकी करते थे। खाली या सुनसान जगह देख घटना को अंजाम देते थे।