फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर दो साल से करता रहा यौन शोषण

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी (मऊ)। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवती को शादी का झांसा देकर दो वर्षों तक एक व्यक्ति यौन शोषण करता रहा। जब युवती ने शादी का दबाव बनाया तो वह मुकर गया। युवती ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र दिया। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

घोसी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती का गांव के ही एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों के सजातीय होने से उनका बेरोक टोक मिलना जुलना जारी रहा। इस बीच युवती गर्भवती हो गई। युवती का आरोप है कि जब वह शादी का दबाव बनाने लगी तो युवक और उसके परिवार वाले गर्भपात कराने के लिए जोर देने लगे।
युवती ने जब गर्भपात कराने से मना कर दिया तो युवक के घर वाले उसे धमकी देने लगे। युवक के दोस्त और उसके पिता की मदद से युवक ने कोई दवा खिलाकर युवती का गर्भपात करा दिया। इसकी शिकायत युवती ने घोसी कोतवाली पुलिस से की तो पुलिस ने आनाकानी कर दिया। जिसके बाद युवती ने एसपी से शिकायत की फिर एसपी के निर्देश पर पुलिस ने गांव के प्रेमी, उसके पिता, उसकी मां और दोस्त के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें