फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: धोखे में रखकर सात हजार दंपती ने लिया सम्मान निधि का लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। कृषि विभाग को धोखे में रखकर जिले के नौ ब्लॉक के सात हजार से अधिक अपात्र किसान जिसमें 70 फीसदी पति और पत्नी शामिल हैं।इनके द्वारा किसान सम्मान राशि का लाभ लिया गया है, सत्यापन में जब यह मामला उजागर हुआ है तो इन्हें नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

इसमें तीन हजार अपात्रों ने 42 लाख की राशि वापस की है, वहीं अन्य से विभाग वसूली करने के प्रयास में जुटा है। इससे पहले भी करीब एक हजार किसानों ने दोहरा लाभ लिया था। इनके खिलाफ भी नोटिस जारी कर वसूली कराई गई।
जिले में 3 लाख 35 हजार 27 किसान सम्माननिधि के लिए पंजीकृत किए गए हैं। इसमें 3 लाख 19 हजार 505 किसानों के खाते में 21वीं किस्त के रूप में 825 करोड़ रुपये की धनराशि विभाग ने भेजी है।
विज्ञापन

विभाग को एक शिकायत मिली कि कुछ किसान जो अपात्र हैं लेकिन जानकारी को छिपाकर किसान सम्मान निधि का लाभ ले रहे हैं। इस शिकायत के बाद कृषि विभाग ने जब सत्यापन कराया तो 7770 दंपती भी इसका लाभ लेते मिले हैं। इनके खाते में पिछली किस्त भी पहुंची है।
पूर्व में भी विभाग ने तीन हजार अपात्रों से 42 लाख रुपये वापस कराया है। विभाग ने इनके दोनों सम्मान निधि के खाते में रोक लगा दी गई।
एक खाते की पूरी सम्मान निधि वापस करने का फरमान जारी किया है। यह लोग धनराशि जमा भी कर रहे हैं। अब दंपती की वसूली की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पति-पत्नी दोनों को सम्माननिधि नहीं मिलनी है। अगर दोनों के पास जमीन है तो केवल एक ही अपना रजिस्ट्रेशन कराएं। अगर दोनों रजिस्ट्रेशन कराएंगे तो एक की सम्माननिधि वापस करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें