फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन परिषदीय विद्यालयों के सात शिक्षकों का रोका एक दिन का वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
शासन प्रशासन की तरफ तमाम फरमान जारी करने के बाद भी बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों के कार्यप्रणाली में सुधार होता नजर नहीं आ रहा है। शिक्षकों की अनियमित दिनचर्या के चलते बच्चों को गुणवत्तापरक शिक्षा नहीं मिल पा रही है। बीएसए के निर्देश पर मोबाइल लोकेशन से जांच करने पर तीन परिषदीय विद्यालयों के सात शिक्षक नदारत मिले। बीएसए ने नदारद सभी शिक्षकों का एक दिन का वेतन रोकने का आदेश दिया है। साथ ही सभी को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

परिषदीय विद्यालयों में समय से पहुंचकर शिक्षक छात्रों को बेहतर शिक्षा दें, इसके लिए शासन की तरफ से फरमान जारी किया गया है। इस आदेश का पालन कराने के लिए तरह-तरह की युक्ति लगाकर नियम लागू किया जा रहा। इसके बाद भी बेहतर शिक्षण कार्य करने की बजाय शिक्षक विद्यालय से नदारद रह रहें है। बुधवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शिक्षकों की उपस्थिति की जांच मोबाइल लोकेशन प्रक्रिया से कराई। इस दौरान विभिन्न तिथियों में अलग अलग स्कूलों के साथ विद्यालय से शिक्षक नदारद मिले। इसमें मुहम्मदाबादगोहना ब्लाक क्षेत्र के कंपोजिट स्कूल हाफिजपुर में तैनात शिक्षक पंकज विश्वकर्मा, सहायक अध्यापक सुमन, सहायक अध्यापक रेनू चौहान स्कूल से गायब मिली। इसी क्रम में रतनपुरा ब्लाक क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय बड़ागांव की प्रधानाध्यापिका चंपा देवी, शिक्षामित्र संगीता सिंह गायब मिली। रानीपुर ब्लाक क्षेत्र के रामपुर बखरिया स्थित प्राथमिक विद्यालय की सहायक अध्यापिका ज्योति गुप्ता, शिक्षिका छाया सिंह विद्यालय से गायब मिली। समीक्षा बैठक में बीएसए ने तीन विद्यालयों के सात शिक्षकों का एक दिन का रोकने का आदेश जारी किया है। बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. संतोष कुमार सिंह ने बताया कि कार्य में लापरवाही किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विद्यालय से अनुपस्थित तीन विद्यालयों के लापरवाह सात शिक्षकों को नोटिस जारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें