फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जय राम रमारमनं समनं...

Sun, 16 Oct 2016 11:22 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला /मऊ
विज्ञापन
नगर क्षेत्र के ब्राह्मणटोला स्थित राजगद्दी के मैदान पर आयोजित रामलीला में सजा राम दरबार।
विज्ञापन

विज्ञापन
नगर क्षेत्र की एतिहासिक रामलीला में रविवार को राम राज्याभिषेक किया गया। नगर क्षेत्र के       राजगद्दी मैदान में आयोजित राज्याभिषेक के मंचन में गुरु वशिष्ठ के आज्ञानुसार प्रभु श्री राम सिंहासन पर विराजमान होने के लिए तैयार होते हैं। राम राजा बनेंगे इस खुशी में संपूर्ण राज्य में खुशियां मनाई गईं। पूरी अयोध्या नगरी को दुल्हन की तरह से सजाया गया। आकाश लोक में देवतागण भी राम के राज्याभिषेक के अवसर पर उत्साहित हैं। इंद्रलोक में शानदार महोत्सव का आयोजन होता है। 
शुभ समय पर आखिर वह घड़ी आ ही जाती है जिसका                  सबको इंतजार रहता है। मंत्रोच्चार के बीच मुनि वशिष्ठ सबसे पहले राम को राज तिलक लगाते हैं। उसके बाद उपस्थित ब्राह्मणों का समूह राम को आशीर्वाद देते हैं। राम को सिंहासन पर विराजमान देख                तीनों माताएं हर्ष से फूली नहीं              समा रही हैं। राम के राज तिलक होते ही देवतागण पुष्पवर्षा करते हैं। साथ ही उपस्थित श्रद्धालु भी जयघोष करते हुए श्रीरामचंद्र के जयकारे लगाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

परदहां ब्लाक के नसोपुर गांव में चल रही रामलीला में शनिवार को रामा राज्याभिषेक की लीला हुई। राज्याभिषेक के पश्चात राम सुग्रीव आदि को पुन: अपने घर वापस जाने का आग्रह करते हैं। हनुमान को विशेष प्रेमवश भगवान रोक लेते हैं। उपस्थित जनसमूह राम से              सुग्रीव, नल, अंगद, नील आदि के विदाई के लीला का मंचन देख श्रद्धालुओं केे नयन सजल हो उठे। राम राज्याभिषेक की लीला के             बाद समिति के अध्यक्ष अंजनी कुमार सिंह ने आय व्यय प्रस्तुत किया। जिसमें ग्राम प्रधान             प्रतिनिधि छन्नू यादव द्वारा समिति को आर्थिक सहयोग करने पर रामचरित मानस देकर सम्मानित किया। उन्होंने समिति के वरिष्ठ कलाकार अजय तिवारी, दुर्गविजय तिवारी, अजय सिंह, आकाश, विपुल, पंकज तिवारी व अरुण  मौर्या को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें