फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: अंडर 19 बास्केटबॉल में उन्नति का चयन

विज्ञापन
उन्नति सिंह।अंडर 19 नेशनल गर्ल्स बास्केटबॉल टीम में चयनित
विज्ञापन
करहां। बास्केटबॉल खिलाड़ी उन्नति सिंह का चयन भारतीय विद्यालय खेल महासंघ की अंडर 19 नेशनल गर्ल्स बास्केटबॉल टीम में हुआ है। उन्नति मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक प्रमुख रानू सिंह और पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख स्व. अजीत सिंह की पुत्री हैं। चयन से उनके गांव के लोगों और परिवार में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

मां और ब्लॉक प्रमुख रानू सिंह ने बताया कि निरंतर अभ्यास, अनुशासन और मजबूत इच्छाशक्ति के दम पर उन्नति ने यह मुकाम हासिल किया है। उन्होंने कहा कि उन्नति की मेहनत और खेल के प्रति समर्पण ही उनकी सफलता की असली वजह है। विश्वास है कि वह राष्ट्रीय स्तर पर भी शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र, संस्थान और प्रदेश का नाम रोशन करेंगी। उन्नति के कोच मोहम्मद नासिर अहमद ने बताया कि एसजीएफआई देश की प्रमुख संस्था है, जो स्कूल स्तर पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन करती है। इसके अंडर 19 गर्ल्स नेशनल बास्केटबॉल टीम में चयन किसी भी खिलाड़ी के लिए बड़ी उपलब्धि माना जाता है। उन्नति के चयन पर पूनम सरोज, स्वर्ण सिंह सोनू, लालजी वर्मा, डॉ. उमेश सरोज, कमलेश सिंह, जनार्दन शर्मा, भूपेंद्र सिंह ने घर पहुंचकर शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें