फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुचि के अनुसार ही क्षेत्र का चयन करें छात्र ः लू

विज्ञापन
मालव प्राथमिक विद्यालय पर स्मार्ट क्लास के उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित करतीं मुख्य चुनाव अधिकारी की पत्नी एल फड़ी लू। - फोटो : mau
विज्ञापन
 प्रदेश के मुख्य चुनाव अधिकारी वैंकेटश्वर लू की पत्नी एल फड़ी लू ने शुक्रवार को तहसील क्षेत्र में आयोजित दो स्कूली कार्यक्रमों में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित होकर छात्रों का उत्साह वर्धन किया। मालव गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में स्मार्ट क्लास रूम का उद्घाटन किया तो वहीं  पब्लिक महिला शहर पीजी कॉलेज बरामदपुर में 100 मेधावी छात्राओं को डिक्शनरी देकर उत्साहवर्धन किया। छात्र-छात्राओं को अपनी रुचि के अनुसार शिक्षा ग्रहण करने की सलाह दिया।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि एल फड़ी लू ने मालव ग्राम पंचायत के प्राथमिक विद्यालय के स्मार्ट क्लास में लगे प्रोजेक्टर का फीता काटकर उद्घाटन किया। स्कूल परिसर, छात्रों द्वारा पेश किए गए कार्यक्रम, सुसज्जित कक्षों और अन्य सुविधाओं को देखने के बाद श्रीमती लू ने प्रधानाध्यापक धनज्ञय सिंह के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि सरकारी प्राथमिक विद्यालय में आने के बाद सरकारी प्राथमिक विद्यालयों के प्रति धारणा और सोच बदल जाएगी।

इससे पहले स्कूल की छात्राओं ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत पेश किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि ने गॉव की तीन गरीब महिलाओं को उनकी बच्चियों की शादी के लिए नकद और आभूषण देकर मदद किया।
विज्ञापन


एक अन्य कार्यक्रम का आयोजन कस्बा के पब्लिक बालिका इंटर कॉलेज में किया गया। जहां मुख्य अतिथि द्वारा कक्षा 8 से 12 तक की मेधावी 100 छात्राओं को डिक्शनरी देकर सम्मानित किया। साथ ही उन्होंने छात्रों को चुनाव के समय मतदान के लिए प्रेरित किया। समापन पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ओपी त्रिपाठी ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

इस दौरान एसडीएम सुरेंद्र नाथ मिश्रा, खंड शिक्षा अधिकारी चंद्र भूषण पांडे, स्वतन्त्र श्रीवास्तव, अर्चना सिंह, ग्राम प्रधान बिरजू राम, संजय तिवारी, शशिभूषण राय, प्रधानाध्यापक धनज्ञय सिंह आदि मौजूद रहें।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें