फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैन बसेरा बन्द देख नगर पंचायत कर्मी पर भड़के अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोपागंज (मऊ)। विधानसभा चुनाव हेतु आचार संहिता लगने के बाद शनिवार रात बैनर पोस्टर हटवाने आये तहसीलदार और नायब तहसीलदार ने सामुदायिक स्वास्थ केंद्र के पास नगर पंचायत द्वारा मुसाफिरों के लिए बनाया गया रैन बसेरा में ताला जड़ा देख भड़क गए। साथ ही मौजूद नगर पंचायत कर्मियों से रैन बसेरा बंद होने की स्प्ष्टीकरण मांगने लगे। नगरपंचायत कर्मियों के जबाब से नाराजगी जताते हुए रैन बसेरा को 24 घंटे खोलने की सख्त हिदायत दिया और कहा की कोई भी कमी मिली को कार्रवाई तय है।
विज्ञापन

प्रदेश में चुनाव की अचार सहिंता लगते ही पूरे प्रदेश में होडिंग, बैनर, हटाने में प्रशासनिक अफसर शनिवार की शाम से ही लगे थे। इसी क्रम में शनिवार की रात तहसीलदार संत कुमार सिंह, नायब तहसीलदार अनुराग सिंह, राजनीतिक होर्डिंग-बैनर हटाने हेतु कोपागंज पहुंचे। होर्डिंग हटाने के दौरान सीएचसी कोपागंज के पास मुसाफिरों के लिए बनाया गया रैन बसेरा में ताला लगा पाया और कोई कर्मचारी मौजूद नहीं होने पर भड़क गए और तत्काल नगर पंचायत कर्मियों से जवाब मांगा। नगरपंचायत कर्मियों के जवाब से नाराजगी जताते हुए रैन बसेरा को 24 घंटे खोलने की सख्त हिदायत दिया और कहा की कोई भी कमी मिली को कार्रवाई तय है। इससे नगर पंचायत कर्मियों में हड़कंप की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें