फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: मुहम्मदाबाद गोहना में रोडवेज बस स्टैंड के लिए जमीन की तलाश शुरू

विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना कस्बा में शहीद चौराहा पर बीच सड़क पर यात्रियों को  रोडवेज बस से उतारा जाता है - फोटो : credit
विज्ञापन
मऊ-आजमगढ़ जिले की सीमा पर स्थित मुहम्मदाबाद गोहना में रोडवेज बस स्टैंड बनाने के लिए जमीन की तलाश की जा रही है। स्थानीय लोगों की मांग पर परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने इस संबंध में पत्राचार किया था।
विज्ञापन

बुधवार को मऊ डिपो के एआरएम और मुहम्मदाबाद गोहना की उप जिलाधिकारी अर्चना अग्निहोत्री के बीच वार्ता हुई। बस स्टैंड बनने से नगर पंचायत मुहम्मदाबाद गोहना, नगर पंचायत वलीदपुर के साथ मऊ और आजमगढ़ जिले के 70 से अधिक सीमावर्ती गांवों के लोगों को लाभ होगा।
आजमगढ़ रोडवेज बस स्टेशन से मुहम्मदाबाद की दूरी करीब 23 किलोमीटर है। बस स्टैंड नहीं होने के कारण बसों का ठहराव नहीं हो पाता है। वर्तमान में बसें मऊ-आजमगढ़ मुख्य मार्ग पर शहीद तिराहा के पास रुकती हैं, जहां यात्री खुले आसमान के नीचे धूप और बारिश में बसों का इंतजार करते हैं।
विज्ञापन

यहां से बलिया, आजमगढ़, मऊ, दोहरीघाट, जीरो रोड डिपो, चारबाग, अयोध्या, कौशांबी, शाहगंज, अंबेडकरनगर सहित विभिन्न डिपो की करीब 120 से अधिक बसें रोज गुजरती हैं।
इनमें से लगभग 1200 से अधिक यात्री प्रतिदिन यहां से यात्रा शुरू करते हैं। सड़क पर बसें रुकने से कई बार जाम की स्थिति भी बन जाती है। बस स्टैंड बनने से बसों के ठहराव के लिए सुरक्षित स्थान, शौचालय और यात्रियों के लिए बैठने एवं छायादार स्थान की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

उप जिलाधिकारी अर्चना अग्निहोत्री ने बताया कि जमीन उपलब्ध कराने को लेकर बातचीत चल रही है। जमीन चिह्नित कर परिवहन निगम को उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें