दोहरीघाट (मऊ)। उप जिलाधिकारी डॉ. सी एल सोनकर ने घाघरा के तटवर्ती इलाकों के बाढ़ चौकियों का निरीक्षण किया। साथ ही सिंचाई विभाग और राजस्व कर्मियों को कड़ा निर्देश दिया।उपजिलाधिकारी ने रामनगर, गौरीशंकर घाट, बीबीपुर कैनाल, हेड बाढ़ चौकी का निरीक्षण करने के बाद बाबूराम कैलाशी डिग्री कॉलेज, पार्वती महिला विद्यालय, विक्ट्री इंटर कॉलेज, चौधरी कलपू यादव इंटर कॉलेज आदि का भी निरीक्षण किया।
बाढ़ आने पर निचले इलाके के लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने की तैयारी के बारे में संबंधित अधिकारियों से विचार-विमर्श किया। बाढ़ के पहले की तैयारी सुनिश्चित करने के लिए उप जिलाधिकारी लाव लश्कर के साथ घाघरा के तटवर्ती इलाकों का दौरा किया। कहा कि बाढ़ और कटान के समय किसी प्रकार के धन जन की हानि नहीं होनी चाहिए। राजस्व विभाग और सिंचाई विभाग के अधिकारी पैनी नजर रखें।इस अवसर पर तहसीलदार घोसी, थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, कानूनगो सुधाकर, लेखपाल अरविंद कुमार आदि शामिल रहे।