फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम ने सरकारी कोटे की दुकान के लाइसेंस को किया निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
कोपागंज (मऊ)। थाना क्षेत्र के लारपुर में फर्जी राशनकार्ड बनवा कर खाद्यान्न लेने की शिकायत पर जिलाधिकारी के आदेश पर उपजिलाधिकारी ने मामले की जांच करते हुए सरकारी कोटे की दुकान के लाइसेंस को निरस्त कर दिया है।
विज्ञापन

कोपागंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा लारपुर की नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान चंदा देवी ने जिलाधिकारी अमित बंसल और मंडलायुक्त को पत्र के साथ फर्जी तरीके से बने राशन कार्ड की प्रति भेजकर लारपुर ग्राम सभा में कोटेदार राम नरेश पर राशन कार्ड बनवाने में बड़ी धांधली का आरोप लगाया था। आरोप लगाया था कि बड़े पैमाने पर नाबालिगों को वयस्क दिखाकर 6, 6 यूनिट राशन कार्ड बनवाकर खाद्यान्न का उठान किया जा रहा है। ग्राम प्रधान की शिकायत को संज्ञान में लेते हुए जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी से जांच रिपोर्ट मांगा था। डीएम के निर्देश पर उपजिलाधिकारी ने सभी पक्षों को देखते हुए कोटेदार के अनाज वितरण में अनियमिता पाई और तत्काल आदेश से दुकान को निरस्त करते हुए आगे की कार्रवाई प्रारंभ कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें